अंजनीपुरम कॉलोनी में 2.11 करोड़ की सड़क एवं जल निकासी परियोजना का शिलान्यास।

वाराणसी। कैण्ट विधानसभा के सुंदरपुर स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी में पूर्वांचल विकास निधि 2025-26 के अंतर्गत लगभग 2.11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क,पटरी एवं जल निकासी परियोजना का विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा शिलान्यास किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों को जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से स्थायी राहत देगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top