अंतरराज्यीय मीडिया कवरेज हेतु विशेष मीडिया टीम का बरेका भ्रमण

भारत सरकार के डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याणकारी नीतियों विकासपरक योजनाओं एवं आधारभूत अवसंरचना सुदृढ़ीकरण की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से दिनांक 03 मार्च 2026 को पत्र सूचना कार्यालय PIB सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की 10 सदस्यीय विशेष मीडिया टीम ने बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका का विस्तृत भ्रमण किया।
यह अंतरराज्यीय मीडिया दल श्रीमती करिश्मा पंत सहायक निदेशक पीआईबी बेंगलुरु के नेतृत्व में कर्नाटक से उत्तर प्रदेश आया। इस विशेष मीडिया टूर में कर्नाटक के प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी भी सम्मिलित थे।
भ्रमण का उद्देश्य।
मीडिया टीम के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बरेका की लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया तकनीकी उत्कृष्टता नवाचार गुणवत्ता मानकों तथा वैश्विक निर्यात उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था ताकि देश की औद्योगिक प्रगति और अवसंरचना विकास को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके।
शॉप फ्लोर भ्रमण : तकनीक और उत्कृष्टता का संगम
मीडिया प्रतिनिधियों का सर्वप्रथम जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको अरविंद कुमार जैन के मार्गदर्शन में मीडिया दल ने लोको फ्रेम शॉप लोको असेंबली शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने अत्याधुनिक मशीनरी स्वचालित प्रक्रियाओं गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर बरेका द्वारा निर्मित उन्नत विद्युत लोकोमोटिव-
यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोको WAP-7
माल वाहक इलेक्ट्रिक लोको WAG-9 एवं
अमृत भारत लोको
की निर्माण प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया गया।
साथ ही गैर-रेलवे ग्राहकों हेतु निर्मित किए जा रहे डीजल लोकोमोटिव के उत्पादन कार्यों की जानकारी दी गई। मीडिया प्रतिनिधियों ने लोको कैब की आधुनिक सुविधाओं चालक अनुकूल एर्गोनॉमिक डिजाइन डिजिटल नियंत्रण प्रणाली एवं उन्नत सुरक्षा प्रावधानों का सूक्ष्म अवलोकन किया।
विशेष रूप से बरेका द्वारा अब तक 11 देशों को 182 डीजल लोकोमोटिव के सफल निर्यात की उपलब्धि की जानकारी साझा की गई, जिसने मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह उपलब्धि मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड की संकल्पना को साकार रूप देने का सशक्त उदाहरण है।
कारखाना भ्रमण के दौरान उप मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको श्री सुदीप रावत ने तकनीकी प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
संवाद एवं प्रस्तुतीकरण सत्र
कार्यशाला भ्रमण के पश्चात बरेका प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में महाप्रबंधक आशुतोष पंत की अध्यक्षता में एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई।
महाप्रबंधक पंत ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बरेका के गौरवशाली इतिहास उत्पादन क्षमता आधुनिकीकरण प्रयासों एवं निर्यात उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बरेका भारतीय रेल की बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी तकनीकी विश्वसनीयता स्थापित कर चुका है।
बैठक के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तृत एवं तथ्यात्मक उत्तर प्रदान किया गया। संवाद सत्र अत्यंत सकारात्मक एवं जानकारीपूर्ण रहा।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील,उप महाप्रबंधक सागर तथा जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।
मीडिया प्रतिनिधियों ने बरेका की उच्च उत्पादन दक्षता तकनीकी नवाचार सुव्यवस्थित कार्य संस्कृति एवं वैश्विक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे भारतीय रेल के औद्योगिक विकास का एक प्रमुख स्तंभ बताया।
यह भ्रमण न केवल बरेका की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, बल्कि भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को भी सुदृढ़ करने में सहायक बनेगा

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top