अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 धंधेनु ग्लोबल समिट 2026: काशी से विश्व तक गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग्रामीण समृद्धि का वैश्विक अभियान

काशी की पावन धरती पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026- धंधेनु ग्लोबल समिट 2026

वाराणसी 22 फरवरी 2026

अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की दिशा में आज सर्किट हाउस कचहरी वाराणसी में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।

इसका उद्देश्य ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करना है।

बैठक में गौसेवा गौ आधारित प्राकृतिक खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक चर्चा की गई।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामोदय से राष्ट्रोदय तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रोत्साहित गौ संरक्षण एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती के संकल्प से प्रेरित है।

इस वैश्विक आयोजन का नेतृत्व सी ए धनंजय ओझा चेयरमैन धनग्रुप एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गौसेवक कृषक बंधु शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती और ग्रामीण स्वावलंबन भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक शक्ति को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अपने संबोधन में सी ए धनंजय ओझा ने कहा कि धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 एक ऐसा समेकित मंच होगा। जो शोधकर्ताओं किसानों स्टार्टअप उद्यमियों नीति निर्माताओं एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को जोड़कर आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल प्रस्तुत करेगा।

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह महोत्सव ऐतिहासिक एवं युगांतकारी सिद्ध होगा जो ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को नई दिशा देगा।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top