अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएचयू के मधुबन पार्क में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मधुबन पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनसेवा समृद्धि फाउंडेशन एवं सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सत्यांश कुमार मौर्य (अध्यक्ष), अभिषेक कुमार पांडे (सीईओ), रजत दुबे (उपाध्यक्ष), रामजी सिंह (कोषाध्यक्ष), ऋषभ सिंह (सचिव), सौरभ यादव (कार्यकारी सदस्य), सुनीधी सिंह (कार्यकारी सदस्य), सुप्रिया यादव (कार्यकारी सदस्य) एवं अनिमेष वर्मा (कार्यकारी सदस्य) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन की वॉलंटियर शांभवी सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि वॉलंटियर एवं सह-समन्वयक आदित्य महर्षि ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावशाली पद्धति है।

अंत में जनसेवा समृद्धि फाउंडेशन एवं सूर्या फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493