अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषयक परिचर्चा का हुआ आयोजन

वाराणसी के लहरतारा पसियाना गली पुराना कबीर मठ स्थित तालाब घाट पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषयक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया परिचर्चा में भारी संख्या में स्थानीय सम्मानित महिलाएं पुरुष एवं बच्चे और विभिन्न विभागों तथा बैंकों के अधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता किया परिचर्चा के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस कृपाशंकर सरोज मुख्य वक्ता रिटायर्ड कमांडेड सीआरपीएफ श्याम सुंदर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ़ इंडिया के रिटायर्ड प्रबंधक शंभू नाथ जी द्वारा किया गया तथा संचालन लाल जी चौहान द्वारा हुआ इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सरोज ने बताया कि संविधान ने हम सभी सम्मानित नागरिकों को ससम्मान जीने रहने बोलने के साथ न्याय पाने का भी अधिकार दिया है देश के समस्त नागरिक आज अर्थात संविधान लागू होने की तिथि से नौकरी पाने रोजी रोजगार करने के लिए स्वतंत्र हैं मुख्य वक्ता श्याम सुंदर जी ने विषय पर बोलते हुए कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत रहकर हमें अपने मूलभूत कर्तव्यों के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के विकास का असर भी प्राप्त होता है जिससे हमारे समाज प्रदेश एवं राष्ट्र का विकास होता है परिचर्चा बैठक की अध्यक्षता कर रहे शंभू नाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संविधान ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है यह हमारा संविधान ही है जिसने देश के नागरिकों के बीच क्षमता स्वतंत्रता भाईचारा एवं न्याय का मार्ग प्रशस्त किया है शिक्षा के अधिकार के तहत हमारे संविधान ने फर्श के इंसान अर्श पर पहुंचाने में मदद किया है विषय पर सम्मानित वक्ताओं श्रीकांत जी राम लवलीन सिंह सत्यानंद बी आर सरोज शिवनाथ सरोज लाल जी सरोज राजेश कुमार एडवोकेट रोशन लाल श्रीमती सरोज पासी सुरेश कुमार शिव कुमार पासी रितेश पासी विजय प्रधान महेश कुमार चौधरी सुभाष जी मुन्नालाल मेहंदी कुमार नंदलाल सरोज कुमार आशीष कुमार अजीत कुमार प्रमोद कुमार ने संविधान के जरिए लोगों में अधिकारों के प्रति जागरूकता शिक्षित होने एवं विकास के रास्ते खुलते हैं ऐसा कहा कार्यक्रम का संचालन लाल जी चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष शंभू नाथ द्वारा किया गया।

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top