img 20250903 wa0334

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 32वां स्थापना दिवस

\"\"

सुल्तानपुर।राष्ट्रीय व्यापारी संगठन के रूप में पहचान रखने वाले एक मात्र व्यापारी संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद सुल्तानपुर कार्यकारिणी ने एक निजी रेस्टोरेंट में अपना 32वां स्थापना दिवस बड़े ही शालीनता पूर्वक मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रधान एवं जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने भगवान गणेश जी एवं दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला व्यवसायी सरिता पाण्डेय संचालिका स्काई लार्क ब्यूटी पार्लर, शासकीय अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, पूर्व शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, ई. रुपेश सिंह, दियरा बाजार व्यवसायी राम यज्ञ गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, डॉ. रमा शंकर, सेमफोर्ड स्कूल प्रबंधक रंजीत सिंह एवं समाजसेवी नागेंद्र सिंह समेत कई अतिथियों को माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने स्थापना दिवस की पृष्ठभूमि और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने संगठन की व्यापारी हितैषी कार्यशैली से सभी को अवगत कराया।कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्रा ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने सभी पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों का आभार जताया।इस मौके पर जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू, जिला मंत्री चंद्रदेव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गोपालजी सोनी, विनय सिंह, जिला संगठन मंत्री विक्रांत साहू, जिला उपाध्यक्ष रमेश जी, जिला संरक्षक जुग्गीलाल जायसवाल,नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन,नगर युवा अध्यक्ष भोला सोनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top