अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन

वाराणसी। अखिल भारतीय सर्व जनहित पार्टी द्वारा आयोजित भव्य “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक” सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काशी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सम्मेलन के दौरान संगठन की भावी योजनाओं, समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काशी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के बीच जाकर सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर सदैव संघर्षरत रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार की गति तेज की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करें।

सम्मेलन का समापन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493