अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प ने विश्व कल्याण एवं शांति के लिए आयोजित किया विशेष पूजन कार्यक्रम।  

वाराणसी। समाज सेवा में अग्रणी संकल्प संस्था ने रविवार को अपने पंजीकृत कार्यालय, पार्वतीपुरी, कमच्छा में विश्व कल्याण और शांति के लिए विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ सपत्नीक मुख्य यजमान संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन व श्रीमती गीता जैन एवं कोषाध्यक्ष आलोक जैन व श्रीमती संगीता जैन द्वारा पंडित मून महाराज के आचार्यत्व में सविधि पूजन किया गया। पूजन में सम्मिलित संस्था के सदस्यों ने विश्व शांति और समृद्धि के लिए सहयोग और भाईचारे का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन ने कहा कि “संकल्प संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव, शांति और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति तक स्वस्थ, सुखमय और संतुलित जीवन की ऊर्जा का संचार करना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए हम ‘क्षय मुक्त काशी, निरोग काशी’ अभियान, संकल्प अन्न क्षेत्र और अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करते रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग, एकता और मानवीय मूल्य बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

कार्यक्रम में श्रीमती संध्या जैन, डॉ हर्षित जैन, डॉ आंचल अग्रवाल, राशि, रूपल, शुभम्, शिवम, शोभित, गीतिका, सुशांत श्रीवास्तव, अमित, अभय सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top