अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिताओं पर वीसीए सख्त।

पंजीकृत क्लबों और खिलाड़ियों के लिए एडवाइज़री जारी,उल्लंघन पर लगेगा प्रतिबंध

वाराणसी। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन ने वाराणसी,चंदौली एवं अन्य जिलों के सभी पंजीकृत क्रिकेट क्लबों और पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइज़री जारी की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पंजीकृत क्लब एवं खिलाड़ी केवल वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में ही भाग लें।एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि भविष्य में कोई पंजीकृत क्रिकेट क्लब या खिलाड़ी किसी अनाधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट अथवा कार्यक्रम में भाग लेते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्लब एवं खिलाड़ी को प्रतिबंधित करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त किसी भी प्रतियोगिता,ट्रायल एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीसीए ने वाराणसी,चंदौली एवं अन्य जिलों के सभी पंजीकृत क्रिकेट क्लबों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे किसी भी अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम से दूर रहें।एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति,क्लब या खिलाड़ी ऐसे आयोजनों में भाग लेगा अथवा सहयोग करेगा,उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।एसोसिएशन के अनुसार क्रिकेट की गुणवत्ता,अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है,ताकि खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके और अधिकृत प्रतियोगिताओं की गरिमा बनी रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top