अपराध पर लगाम कसने को एसपी ने कसी कमान,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम ने रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों की अपराध गोष्ठी लेकर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

बैठक में एसपी ने साफ निर्देश दिए कि जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने,गश्त बढ़ाने,आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top