img 20250801 wa0018

अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र हुए सेवानिवृत्त भावभीनी विदाई में कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं।

सुल्तानपुर। जिला पंचायत सुल्तानपुर में तैनात अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र बुधवार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। उनके साथ विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकुमार भी सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

\"\"

समारोह को संबोधित करते हुए हरिओम नारायण चंद्र ने बताया कि उन्होंने 19 जुलाई 2021 को सुल्तानपुर में कार्यभार ग्रहण किया था और इस कार्यकाल में कर्मचारियों के सहयोग से जिले के विकास में योगदान दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्य व्यवहार व सेवा भावना हमेशा स्मरणीय रहेगी।इस मौके पर अभियंता हेमलता दोहरे, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों ने भी अपने-अपने ढंग से उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद जावेद, संजय पटेल, शामली, अनुष्का चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top