अलविदा जुम्मा के दिन परीक्षा पर आपत्ति,विधायक ताहिर खान ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

सुलतानपुर। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने केंद्रीय विद्यालयों में 20 मार्च को प्रस्तावित कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा तिथि पर आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर परीक्षा तिथि बदलने या समय में संशोधन की मांग की है।विधायक का कहना है कि 20 मार्च को अलविदा जुम्मा पड़ रहा है,जो मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक दिन है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है,जिससे छात्र नमाज अदा करने से वंचित हो सकते हैं।विधायक ताहिर खान ने पत्र में अनुरोध किया है कि विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए या तो परीक्षा की तिथि परिवर्तित की जाए।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top