अवादा फाउंडेशन ने मनाई Dr. B. R. Ambedkar जयंती

200 से अधिक लोगों की रही सहभागिता।

सोनभद्र। अवादा फाउंडेशन द्वारा जनपद के चिचलिक एवं खोड़ेला गांवों में स्थित अवादा कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लगभग 200 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

अवादा कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और जागरूकता पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अवादा फाउंडेशन निरंतर इसी दिशा में कार्य करते हुए समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top