अवैध हॉस्पिटल और पैथोलॉजी का जाल,कार्रवाई न होने से बढ़ा खतरा

सुल्तानपुर।जिले में अवैध हॉस्पिटल,पैथोलॉजी सेंटर और झोलाछाप क्लिनिकों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन और मानकों के संचालित ये केंद्र मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं,लेकिन जिम्मेदार विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक गली-गली में क्लिनिक के बोर्ड लगे हैं। कई जगहों पर छोटे-छोटे अस्पताल चल रहे हैं, जहां न तो योग्य एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद हैं और न ही आवश्यक सुविधाएं। फायर एनओसी, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं हैं।पैथोलॉजी सेंटरों में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बिना प्रशिक्षित तकनीशियन के जांच की जा रही है और मरीजों से मोटी फीस वसूली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कई मामलों में गलत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं,जिससे मरीजों के उपचार पर असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है। औपचारिक जांच के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से संचालकों के हौसले बुलंद हैं।जिलेवासियों ने प्रशासन से अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है,ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top