आंधी-पानी का कहर : बल्दीराय में मासूम समेत दो की मौत, पेड़ गिरने से महिला गंभीर

सुलतानपुर। जिले में आई तेज आंधी और बारिश जानलेवा साबित हुई। बल्दीराय थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में आठ वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसों के बाद गांवों में मातम पसरा है।कस्बा माफियात निवासी सुरेश कुमार सोनकर की पुत्री महिमा (8) छप्पर के मकान पर ईंट गिरने से दब गई। परिजन उसे निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करते,इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।वहीं सिंघनी गांव निवासी रामबरन (58) पुत्र शिवदास के घर पर तेज आंधी के दौरान पेड़ गिर पड़ा। मलबे में दबने से रामबरन की मौके पर मौत हो गई,जबकि उनकी पत्नी श्यामलली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तेज आंधी-पानी से हुए इन हादसों ने ग्रामीण इलाकों में तबाही का मंजर छोड़ दिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top