आगामी त्योहारों(ईद-उल-फितर, रामनवमी नवरात्रि व नवरोज आदि) के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना परिसरों पर ‘पीस कमेटी’ की बैठक संपन्न, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में आगामी त्योहारों (ईद-उल-फितर, रामनवमी आदि) को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा व्यवस्था व जन-संवाद को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थानाध्यक्षों की उपस्थिति में थाना परिसरों में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और मौलवियों से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा मानकों और आवश्यक दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों और रूट चार्ट आदि पर भी चर्चा की गई ताकि आमजन को त्योहार के दौरान कोई असुविधा न हो।

पुलिस मीडिया सेल

जनपद सुलतानपुर

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top