आगामी 29 और 30 जून को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी पहली मान्यता प्राप्त ऑल इंडिया प्राइसमनी कैरम प्रतियोगिता।

कुल 5 लाख रुपए की नगद राशि प्रदान की जाएगी इनाम के रूप में

वाराणसी,9 मई उत्तर प्रदेश के कैरम इतिहास में पहली बार गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के नेतृत्व और खेल उपकरण बनाने वाली हिंदुस्तान की अग्रणी कंपनी सैन्कों के सहयोग, तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की देखरेख और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के संरक्षण में पांच लाख के नगद इनाम वाली मान्यता प्राप्त ओपन प्राइज बनी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 29 और 30 जून को ग्रेटर नोएडा के होटल ब्लू डायमंड में (नियर मेट्रो स्टेशन? के पास होने जा रहा है ।

नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस दो दिवसीय ओपन प्राइज मनी कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सहित देश के दर्जनों प्रदेशों के सभी जाने-माने महिला पुरुष कैरम खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्राइस मनी ओपन कैरम टूर्नामेंट की विशेषता यह है कि इसके सभी मैच अम्पायर रहित यानी आन कैमरा सम्पन्न कराये जायेंगे , जिसमें खिलाड़ी ही एक दूसरे के स्वयं निर्णायक होंगे और वही स्कोरिंग भी करेंगे जिसको चीफ रेफरी टेबल पर परिणाम संगणना के लिए एकत्रित किया जाएगा ।

इस प्रतिष्ठा पर के प्राइस बनी ओपन कैरम प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बनाई गई कमेटी में प्रधान संरक्षक के रूप में इंटरनेशनल सेक्रेटरी जनरल बी0डी0 नारायण फेडरेशन प्रेसिडेंट सांसद रकीबुल हुसैन साहब और उ0प्र0 कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डॉक्टर अशोक सिंह संरक्षक होंगे, प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव पद का गुरतर दायित्व गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष और फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारायण निभाएंगी, जब कि प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष का दायित्व उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सहायक सचिव का दायित्व उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन जी और कोषाध्यक्ष का दायित्व गौतमबुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निभायेंगे।

प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की वेबसाइट पर आनलाइन प्रविष्टियां 7 मई से प्रारंभ हो चुकी है जो आगामी 25 मई तक स्वीकार की जायेंगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top