आज फिरोज़ाबाद, जनपद उन्नाव में मुस्लिम लीग IUML पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पंचायत चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मतीन ख़ां एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का सफल आयोजन मोहम्मद जावेद (प्रत्याशी, प्रधान पद) द्वारा किया गया। उनकी सक्रिय भूमिका के कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रहा।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने संगठन को मज़बूत करने, जनसंपर्क को व्यापक बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top