4 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, मौके पर दो हुए गिरफ़्तार

सुल्तानपुर आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर सुल्तानपुर के निर्देशन में ,रणविजय सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 के द्वारा मंगलवार को मय स्टाफ , साकेत राय प्र आ सि, अंकित शर्मा आ.सि , राजीव शुक्ला आ.सि. , ओमवीर आ सि , इरफान आ सि , द्वारा ग्राम चुनहा व ग्राम तिवारी का पुरवा में दबिश दी गई। मौके पर 04 अभियोग पंजीकृत करते हुए 70 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लहन लगभग 950 किलो बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया। 02 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया।आरओ प्लांट व कबाड़ियों की दुकानें तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे में जागरूक किया गया।आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया की अवैध शराब के कारोबारियों और उनके संरक्षण दाताओं की खैर नही है, किसी भी कीमत पर ऐसे लोग बख्शे नही जाएंगे, साथ ही आबकारी निरीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहाकि अवैध अड्डी से निर्मित शराब के सेवन से शरीर पर दुष्भाव पड़ते है।