आबकारी विभाग की छापेमारी: 50 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1850 किलो लहन मौके पर नष्ट

बल्लीपुर-चुनहा में तीन के खिलाफ केस दर्ज, दुकानों-भट्ठों की भी हुई जांच

आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी सुलतानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रण विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्र.आ.सि. साकेत राय, आ.सि. अंकित शर्मा, इरफान, ओमवीर, प्रवर्तन टीम-2 अयोध्या प्रभार व कोतवाली नगर पुलिस के साथ ग्राम बल्लीपुर व चुनहा, थाना कोतवाली नगर में दबिश दी।  

कार्रवाई का विवरण

बरामदगी मौके से करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।

नष्टीकरण 1850 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एफआईआर तीन अभियोग पंजीकृत किए गए।

टीम ने इसके बाद क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कराई गई। साथ ही कबाड़ियों की दुकानों एवं ईंट भट्ठों की भी गहनता से चेकिंग की गई।  

अभियान के दौरान ग्रामवासियों को बुलाकर अवैध शराब से होने वाली शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक हानियों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top