आयकर सभागार मे नये आयकर अधिनियम 2026 पर जागरुकता कार्यक्रम।

आयकर आयुक्त (टीडीएस)/ OSD इलाहाबाद शिव कुमार राय , के दिशानिर्देश पर आयकर कार्यालय (टीडीएस) वाराणसी ने नये आयकर अधिनियम, 2025 विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15/05/2026 को आयकर सभागार में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस . के. पांडेय, उप आयकर आयुक्त (टीडीएस) इलाहाबाद थे , जिन्होंने नए आयकर कानून के विभिन्न प्रावधानों को विस्तार से बताया तथा कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवालों का जबाब भी दिया | कार्यक्रम को आयकर अधिकारी (टीडीएस) वाराणसी अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया तथा नए आयकर कानून में पारदर्शिता व तकनीकी के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया| कार्यक्रम मे श्री अंचल कुमार श्रीवास्तव, CA ने आयकर अधिनियम, 2025 के तकनीकी पहलू पर अपने विचार रखें | कार्यक्रम में करदाता वर्ग, टैक्स बार एसोसिएशन, CA एसोसिएशन, विभिन्न विभागों के अकाउंट से जुड़े प्रतिनिधि ने भाग लिया। पांडेय ने उपस्थित श्रोताओ से राष्ट्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कर देने का अनुरोध किया |

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top