
पॉक्सो के वांछित आरोपी को हलियापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।हलियापुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सनी यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी अमेठी जनपद के तेंदवा चचकापुर गांव का निवासी है।पुलिस ने उसे आमघाट पुल के पास घेराबंदी कर दबोचा।थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भगौती प्रसाद व कांस्टेबल मनीश सौरभ की टीम ने कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।