इफ्तार से लेकर शोकसभा तक: खडसा व रवनिया पूरब में दिखा जनसंपर्क,शकील अहमद रहे सक्रिय

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के बीच पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और सपा नेता शकील अहमद का सक्रिय जनसंपर्क देखने को मिला। खडसा ग्राम सभा में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया,वहीं रवनिया पूरब में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव का परिचय दिया।खडसा ग्राम सभा में जिम्मेदार लोगों की ओर से आयोजित रोज़ा इफ्तार में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान शकील अहमद ने सभी के साथ इफ्तार किया और क्षेत्र में अमन-चैन,भाईचारे व तरक्की की दुआ की। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी मेल-मिलाप,सहिष्णुता और इंसानियत का संदेश देता है,जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।इसके बाद शकील अहमद अपनी ग्राम सभा रवनिया पूरब के जगदत के पुरवा गांव पहुंचे,जहां उन्होंने अपने पुराने साथी निरंजन यादव की माता जी की तेरहवीं कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।दोनों कार्यक्रमों में उनके साथ वस्सन खान लाहुती, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खान, सनी यादव, रमेश प्रजापति, रमा शंकर विश्वकर्मा, सलमान खान, अशरफ खान, प्रदीप यादव समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top