बाबा साहेब के विचारों से किया प्रेरित, भाजपा के कार्यों को भी बताया

सुल्तानपुर, 14 अप्रैल 2026,,187 विधानसभा इसौली क्षेत्र की भंडरा ग्राम सभा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मनीषा पांडे सम्मिलित हुईं और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पार्चन माल्यार्पण और दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित कि।
इस अवसर पर मनीषा पांडे ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों एवं संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “बाबा साहेब के विचार हमें समानता, न्याय और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है।मनीषा पांडे ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के उत्थान, दलित-वंचित वर्ग के कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार संविधान निर्माता के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा, महिलाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जय भीम के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।