इसौली में सक्रिय हुईं मनीषा पांडे,2027 चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क तेज

सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री मनीषा पांडे ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दे रही हैं।भाजपा नेत्री मनीषा पांडे ने कहा कि विपक्ष द्वारा क्षेत्र में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है, लेकिन जनता अब जागरूक है और विकास के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह इसौली की बेटी हैं और क्षेत्र की सेवा व विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से ही चुनाव जीता जाता है,इसलिए सभी लोग अभी से जुट जाएं और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आम जनता और अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।क्षेत्र में मनीषा पांडे की बढ़ती सक्रियता से इसौली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आगामी चुनाव को लेकर अभी से सियासी माहौल बनने लगा है।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top