इसौली: राधाकृष्ण मैरिज लॉन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम

जिला मंत्री रेखा निषाद रहीं शामिल, मनीषा पांडे ने किया आभार प्रकट

सुल्तानपुर, अलीगंज स्थित राधाकृष्ण मैरिज लॉन में रविवार को इसौली विधानसभा का ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला मंत्री महिला मोर्चा एवं जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उषा मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति रही।  

इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आरक्षण पर बधाई दी और नारी सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। ब्लॉक प्रमुख कुड़वार बब्लू सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।  

कार्यक्रम का संचालन करते हुए रेखा निषाद दूर-दराज से आई सभी बहनों का धन्यवाद किया। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पांडे ने सभी अतिथियों और मातृशक्ति का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।  

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top