img 20250806 wa0008

इसौली विधानसभा की मासिक बैठक सम्पन्न,जनेश्वर मिश्रा को किया गया नमन

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी की इसौली विधानसभा की मासिक बैठक ब्लॉक कुड़वार के ग्राम भंडारा मझारी पश्चिम में संपन्न हुई। बैठक में समाजवादी विचारक व वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई और उनके संघर्षों व विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

\"\"

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखते हुए वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पीडीए बैठकें आयोजित करने की अपील की तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

\"\"

बैठक का संचालन रियाज अहमद ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी फूलचंद यादव ने निभाई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव,बृजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय, रामनाथ यादव, नरेंद्र कुमार, संतोष यादव, राजदेव यादव, राजेश यादव, डॉ. सुरेश यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, केशव राम यादव, गुलाम अब्बास, सफीर पठान, साहिल, कल्लू, गुड्डू, बद्रीनाथ यादव, राम नारायण विश्वकर्मा, रमेश यादव व नरेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top