इसौली विधानसभा: मनीषा पांडे श्रीमद्भागवत कथा में हुईं सम्मिलित, लिया पूज्य देवमूर्ति जी महाराज का आशीर्वाद

सुल्तानपुर, 14 अप्रैल 2026 – 187 विधानसभा इसौली क्षेत्र के अलीगंज बाजार अंतर्गत पूरे घुप्पा पाण्डेय, सरैया पूरे विशेन में चंद्रमा पाण्डेय के यहां आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में मनीषा पांडे हुई सम्मिलित।

कार्यक्रम के दौरान मनीषा पांडे ने परम पूज्य देवमूर्ति जी महाराज के मुखारविंद से पावन कथा का श्रवण किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य महाराज जी ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म-कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

इस पावन अवसर पर मनीषा पांडे ने क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, माताएं-बहनें और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और जयकारों के साथ हुआ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top