इसौली विधानसभा में सपा नेता गुफरान अहमद का जनसंपर्क,2027 चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत

इसौली विधानसभा में सपा नेता गुफरान अहमद का जनसंपर्क,2027 चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस्लामगंज बाजार में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा।इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही।सपा इस अभियान के जरिए इसौली विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने में जुटी है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top