इसौली विधायक ताहिर खान ने किया क्षेत्र भ्रमण,शोकसभा में शामिल होकर परिजनों को बंधाया ढांढस

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के इसौली विधायक ताहिर खान शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने नंदौली गांव पहुंचकर जमीर अहमद की आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सुपुर्दे खाक में शामिल होकर मगफिरत के लिए दुआ की।इसके बाद वह बल्दीराय क्षेत्र में दुर्घटना से प्रभावित परिवार के यहां पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।रमजान माह के दसवें रोजे पर सेमरा गांव में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भी विधायक ताहिर खान शामिल हुए। इफ्तार में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरशद पवार, सपा नेता मेराज अहमद, बीडीसी अब्दुल्ला रहमान, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, अजय यादव, हृदय राम यादव, राम लखन, इमरान खान, एडवोकेट राशिद खान, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर बब्बू, मोनू खान, रज्जन खान, दानिश खान, अकील अहमद प्रधान, पप्पू बीडीसी, डॉ कमर खान, सरवर हुसैन, कामता यादव, सुहैल खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top