इसौली सीट पर पप्पू रिजवान की दावेदारी मजबूत,सपा नेताओं के लगातार दौरे से बढ़ी हलचल

सुल्तानपुर।जिले की इसौली विधानसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख समाजसेवी पप्पू रिजवान की दावेदारी को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।दरअसल,कुछ समय पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद पप्पू रिजवान के बेटे की शादी में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे थे। अब इसी क्रम में सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शुक्रवार रात करीब 9 बजे उनके आवास पर पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे।सियासी गलियारों में इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व का लगातार पप्पू रिजवान के घर आना इसौली सीट पर उनकी मजबूत दावेदारी की ओर इशारा करता है।स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि पार्टी के बड़े नेताओं की नजदीकी पप्पू रिजवान की स्थिति को और मजबूत कर रही है। गौरतलब है कि इसौली विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर सपा के भीतर समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top