उत्कृष्टता का उत्सव, मेहनत का सम्मान।

सनबीम स्कूल,बाबतपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 2026 परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

वाराणसी। सनबीम स्कूल,बाबतपुर के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 2026 परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन,प्रधानाचार्या,शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत,अनुशासन और समर्पण की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं,बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण,शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के प्रोत्साहन को दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास,आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह शानदार परिणाम एक बार फिर सिद्ध करता है कि सनबीम स्कूल,बाबतपुर शिक्षा,संस्कार और उत्कृष्टता के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top