उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी को संगठन का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी को संगठन का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति से जिले के ग्राम पंचायत अधिकारियों में खुशी का माहौल है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार सिंह और प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि सुरेंद्र तिवारी संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।सुरेंद्र तिवारी वर्तमान में सुल्तानपुर जिले में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं तथा जयसिंहपुर विकास खंड में तैनात हैं। मूल रूप से अखंडनगर विकास खंड के उनुरखा गांव निवासी तिवारी प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं।विशेष बात यह है कि ग्राम पंचायत विभाग में आने से पहले वह भारतीय सेना में करीब 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top