उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी से मुलाकात के बाद ईंट भट्ठा संचालकों को मिली राहत। 

समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

वाराणसी। ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी (रजि.) द्वारा उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के उपरांत प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। प्रशासन की ओर से एसोसिएशन पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि आगे खनन कार्य एवं मिट्टी परिवहन से संबंधित किसी प्रकार की अनावश्यक समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई है। इससे ईंट उद्योग से जुड़े व्यापारियों एवं श्रमिकों में राहत का माहौल है।

एसोसिएशन ने कहा कि ईंट उद्योग हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है और प्रशासन के सहयोग से उद्योग का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

इस दौरान ईट निर्माता एसोसिएशन अध्यक्ष हरिशंकर सिंह (मुन्ना), लाल जीपाण्डेय अजीत सिंह, हरिओम सिंह पंकज सिंह बाबू सिंह, राहुल सिंह, चंदन सिंह , किशन जयसवाल, नंदलाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top