उमरा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए मोहम्मद रजा व अमीना

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने दी विदाई,सकुशल यात्रा की दुआ

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊ निवासी मोहम्मद रजा अपनी पत्नी अमीना के साथ उमरा जियारत( हज) करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब रवाना हुए। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी और सकुशल यात्रा की दुआ की।विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने मोहम्मद रजा व अमीना को उमरा यात्रा की बधाई देते हुए उनके लिए दुआ की और सकुशल वापसी की कामना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा के प्रबल दावेदार शकील अहमद,जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 28 से संभावित प्रत्याशी अफ़सार अहमद, डॉ. इनाम उल्ला, अली रजा, पूर्व प्रधान शहंशाह, मुन्नू सिद्दीकी, मिर्जा बबलू, मिर्जा सुलतान, पूर्व प्रधान लुकमान, अफताब आलम, शोएब, प्रधान मतलूब, वस्सन लाहूती, प्रधान राज नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top