एनडीआरएफ की सतर्कता और पेशेवर दक्षता से सुरक्षित बचा युवक।

वाराणसी, 09 अप्रैल। गंगा नदी में जल गश्त के दौरान आज राजघाट ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। एनडीआरएफ की टीम, जो उस समय गंगा नदी में नियमित गश्त पर तैनात थी, ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए त्वरित कार्रवाई की और डूब रहे युवक के सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया।

एनडीआरएफ की टीम उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गंगा नदी में निरंतर एवं नियमित जल गश्त करती रहती हैं। घटना के समय गंगा नदी में गश्त कर रही एनडीआरएफ टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एनडीआरएफ के रेस्क्यूअर्स ने बिना समय गंवाए गहरे पानी में छलांग लगाई और अन्य रेस्क्यूअर्स के साथ मिलकर युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि युवक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। तत्पश्चात रेस्क्यूअर्स द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक उपाय (जैसे पानी निकालना एवं सीपीआर प्रदान करना) शुरू किए गए। आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से घाट के किनारे लाया गया तथा उसकी स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी एवं सहायता दी गई।

एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं अत्यंत पेशेवर बचाव ने एक बार फिर बल की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं “सेवा और सुरक्षा” के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस वीरतापूर्ण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा और एनडीआरएफ के जांबाज रेस्क्यूअर्स की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top