एनडीआरएफ ने सघन वृक्षारोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभाग

1 मार्च वाराणसी। आज प्रातः वाराणसी के गंगा तट पर डोमरी से सैदाबाद क्षेत्र तक एक वृहद एवं ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी के लगभग 350 बचाव कर्मियों ने उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग किया।

एनडीआरएफ टीम ने मात्र एक घंटे के भीतर सेक्टर 36 एवं 37 में लगभग 10,000 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर काशी में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया।

वाराणसी नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 350 बीघा क्षेत्र में एक घंटे के भीतर लगभग 3 लाख पौधों का रोपण किया गया। जो एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विदित हो कि एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन के साथ साथ जन जागरूकता पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य लोकहितकारी कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है और समय समय पर ऐसे अभियानों का आयोजन सुनिश्चित कर समाज को सशक्त आत्मनिर्भर एवं आपात स्थितियों में सक्षम प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित भी करता है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top