एल्डर्स कमेटी के सदस्य बने शिव मंगल शुक्ल

बार एसोसिएशन ने पत्र जारी कर की घोषणा

सुलतानपुर। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने मंगलवार को बैठक में लिए गए निर्णय के उपरांत संगठन की नियमावली के अनुसार बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव मंगल शुक्ल को एल्डर्स कमेटी के सदस्य के रूप में नामित किए जाने की घोषणा किया। इस दौरान बार अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के नव नामित सदस्य शिव मंगल शुक्ल को शुभकामना देते हुए उनसे अधिवक्ता हित में समुचित सहयोग की अपेक्षा जाहिर किया। श्री शुक्ल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान देने पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियो व सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया एवं अधिवक्ता हित में निरंतर रूप से काम करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल,राम विशाल तिवारी,नरेंद्र बहादुर सिंह,पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा,नागेंद्र प्रताप सिंह,करुणा शंकर द्विवेदी, शिवराज सिंह,पूर्व महासचिव योगेंद्र प्रताप सिंह,कार्यकारिणी पदाधिकारी कुलदीप पाठक,ज्ञानेश्वर द्विवेदी,पुष्पलता मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top