एसपी ने कूरेभार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा थाना कूरेभार का वार्षिक निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख,साइबर हेल्प डेस्क, मेस,थाना परिसर,हवालात, रिसेप्शन रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व फीडबैक की समीक्षा की गई। एसपी महोदया ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी और माफियाओं(शराब,खनन,भू-माफिया आदि) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की समीक्षा की गई।

अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई को परखा गया और मेस प्रबन्धक से पुलिस कर्मियों को उच्च कोटि का पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

थाने में आने वाले आगंतुकों हेतु स्वच्छ वातावरण, पेयजल व प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने हेतु क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top