img 20250714 wa0007

एसपी ने ताईक्वांडो खिलाड़ियों का किया सम्मान,जिले का बढ़ाया मान सुल्तानपुर।

एसपी ने ताईक्वांडो खिलाड़ियों का किया सम्मान,जिले का बढ़ाया मान

\"\"

सुल्तानपुर। जिले की अमीना ताईक्वांडो अकादमी के होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों और कलर बेल्ट धारकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।रेड वन बेल्ट श्रेणी में अनुकूल सिंह यादव प्रथम, ओजस त्रिपाठी द्वितीय और मेधा त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। ब्लू बेल्ट में यथार्थ बौद्ध रत्न ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन वन बेल्ट में प्रज्वल यादव प्रथम, मन्यता द्वितीय और अनुज शुक्ला तृतीय रहे।ग्रीन बेल्ट श्रेणी में कुशाग्र राव ने पहला, हंजला मसूद जरून ने दूसरा और अर्थव यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। येलो बेल्ट श्रेणी में रेमिट प्रथम, अक्ष यादव द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट धारक और नेशनल स्तर पर प्रदर्शन करने वाले हेबा खान और प्रियांशु तिवारी को विशेष सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ रमेशौर प्रशांत भी मौजूद रहे।अकादमी की कोच और जिला अध्यक्ष अमीना बानो ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top