औरा में गेहू की क्रॉप कटिंग में पैदावार 40 कुन्तल प्रति हेक्टेयर मिला।

हरहुआ। हरहुआ विकास खंड के औरा गांव में दयाराम यादव के गेहू के खेत में क्रॉप कटिंग का कार्य आज सोमवार को कराया गया। 43.3 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में 17 किलो 430 ग्राम उत्पादन पाया गया।

औरा में खसरा संख्या 122 में क्रॉप कटिंग मंडलीय सांख्यकी अधिकारी दिनेश यादव, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी गंगेश परिहार के देख रेख में कराया गया।

सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गेहूं का उत्पादन 40 कुन्तल प्रति हेक्टेयर मिला। किसान दयाराम ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में ही मौसम गर्म हो गया जिससे उत्पादन हल्का हो गया। जो सामान्य से बहुत कम है।   इस मौके पर प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य, किसान जयप्रकाश पांडेय, चतुर्भुज पाण्डेय, शारदा प्रसाद, रामदुलार यादव किसान उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top