कबीर प्रकट स्थल में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

आज सतगुरु कबीर साहब की 508 वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया कबीर प्रकट स्थल से आज नव वर्ष की नई कैलेंडर जारी किया गया इसमें कबीर प्रकट स्थल पर होने वाले महोत्सव को दर्शाया गया है। कार्यक्रम का शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर कबीर साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके उद्घाटन किया गया। अनेक जगह से पधारे हुए संतो भक्तों द्वारा कबीर वाणी का गायन किए गए जिसमें भदोही से पधारे मुकेश अपने संत मंडल ने द्वारा कबीर साहब के भजन इस भूले भटके जीवन का आप ही सहारा है। महंत गोविंद दास शास्त्री ने कहा कि कबीर साहब हम सब को अपने वाणी के माध्यम से अपने जीवन को पार लगाने का रास्ता बताते हैं हमें उसी रास्ते में चलने की जरूरत है यदि उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे तो हमारा जीवन का बेड़ा पार हो जाएगा। काशीयना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने कहा कि कबीर का रास्ता प्रेम का रास्ता। विनय पांडे ने कहा कि कबीर कर्म पर विश्वास करते हैं। दिल्ली से पधारे महंत तिरलोकी दास ने कहा कि कबीर साहब हम सब के प्रणेता है। हरियाणा से पधारे धर्मदास जी ने कहा कबीर साहब हमारे परमात्मा है हम उसके सेवक हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top