कांशीराम जयंती पर सपा की संगोष्ठी,पीडीए फार्मूले को मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी, सुल्तानपुर की ओर से सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर अवध मैरिज लॉन में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व इसौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार शकील अहमद ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए कांशीराम और मुलायम सिंह यादव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना आवश्यक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फार्मूले को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महासचिव सलाउद्दीन, विधायक मोहम्मद ताहिर खान, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक भगेलु राम, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,शहर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी, वरिष्ठ नेता पप्पू रिजवान खान, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, युवा उपाध्यक्ष बृजेश यादव, प्रधान राज नारायण यादव, जितेंद्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष दोस्तपुर रमेश सोनकर, अजीज अहमद, जियाउर्रहमान, जफर खान, नदीम खान, सलमान खान, जैद खान, यासर खान सहित सभी विधानसभा अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top