img 20250902 wa0206

कादीपुर में समाजवादी पार्टी संगठन का विस्तार

\"\"

आदर्श यादव बने नगर अध्यक्ष व आरिफ अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी

 

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कादीपुर में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष शहाबुद्दीन हाशमी ने आदर्श यादव को नगर अध्यक्ष और आरिफ अंसारी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।नियुक्ति के अवसर पर पूर्व विधायक भगेलू राम ने दोनों नेताओं को पार्टी की टोपी पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर शहाबुद्दीन हाशमी ने कहा कि जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद और प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के आह्वान पर कार्यकर्ता पीडीए के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करके मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सुनील यादव एडवोकेट, मोहम्मद कैफ हाशमी, प्रिंस मौर्या, सौरभ मौर्या, अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top