img 20250726 wa0046

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस 200 फीट तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जवानों के पराक्रम को किया याद

\"\"

सुल्तानपुर। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर ने बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के भाव से विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर 200 फीट लंबा तिरंगा कंधे पर लेकर कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, कलेक्ट्रेट, तिकोनिया पार्क, रोडवेज बस स्टेशन, पंत स्टेडियम होते हुए लाल डिग्गी चौराहे पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम्,जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद,वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इस मौके पर कहा, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। उनकी वीरता और बलिदान से ही आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि कारगिल के शूरवीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा,कारगिल की जंग आसान नहीं थी, दुश्मन ऊंचाई पर था, लेकिन हमारे जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य से विजय प्राप्त की। आज का दिन देश के जांबाज़ों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।200 फीट लंबा तिरंगा जुलूस का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे नौजवानों ने गर्व के साथ कंधे पर उठाए रखा। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल छाया रहा।इस मौके पर मीनू यादव, अरुणा त्रिपाठी, साफिया, जनार्दन शुक्ला, मानस तिवारी, सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, रणवीर सिंह राणा, आवेश अहमद, आर.बी. पांडेय, पवन मिश्रा कटांवा, नरेंद्र मिश्रा, अतहर नवाब, अमित सिंह, जाकिर हसन, अरविंद त्रिलोकचंदी, मेराज अहमद, राजेश तिवारी, हाजी फिरोज अहमद, तेरसराम पाल, सूरज पांडेय, प्रिंस कुमार, सचिन प्रसाद, उत्कर्ष शुक्ला, प्रेम शुक्ला, प्रतीक सिंह, अनवर शाही, अमरीश पाठक, राम किशोर, देवेंद्र श्रीवास्तव, मोहित तिवारी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रियाज अहमद खान, ममनून आलम, राहुल पांडे, अनवार अहमद, अनुराग यादव, हर्ष, ऋतिक तिवारी, राज वर्मा, जय प्रकाश तिवारी, सुरेश मिश्रा, शीतला प्रसाद शाहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top