
आज वाराणसी के पांडेयपुर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस नेता,राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देश के समसामयिक मुद्दों, बढ़ती महंगाई, विदेश नीति, ईंधन संकट और काशी की जमीनी समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद नासिर हुसैन का काशी आगमन पर स्वागत किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि मोदी के न्यू इंडिया में हर चीज़ के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।आज देश की जनता को पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद, राशन, पानी, आधार, सरकारी नौकरी, रेलवे टिकट, बिजली बिल सुधार, टोल नाके तक हर जगह लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है।यह है मोदी जी की लाइन लगाओ योजना, जिसमें जनता सिर्फ परेशान है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।केंद्र सरकार बार-बार ऐसे बयान देती है जिससे देश में घबराहट (पैनिक) का माहौल बनता है।बिना सोचे-समझे कोविड जैसी तैयारी करने का बयान देकर सरकार ने फिर से जनता को डराने का काम किया है।अचानक और अव्यवस्थित फैसलों ने पहले भी देश की जनता को भारी कष्ट दिया है।पहले से ही देश में LPG सिलेंडर की किल्लत थी और लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। अब हालात और बिगड़ते जा रहे हैं पिछले दो हफ्तों में जरूरी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है और डॉलर के मुकाबले कमजोर हो चुका है, जिससे आयातित वस्तुएं और महंगी हो रही हैं।सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर भारत पर पड़ा है, लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की है सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण देश में जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद काशी की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।काशी में विकास सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।केंद्र सरकार बड़ी बड़ी झूठी बयानबाजी छोड़कर महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन संकट और काशी सहित देशभर की जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
पत्रकार वार्ता में: प्रदेश राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,गौरव पाण्डेय,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,मनीष मोरोलिया,अरुण सोनी,ओमप्रकाश ओझा,ऋषभ पाण्डेय,चंचल शर्मा,अशोक सिंह,हसन मेहदी कब्बन,अनुराधा यादव,पूनम विश्वकर्मा,अब्दुल हमीद डोडे,रोहित दुबे,परवेज खान,शशाक सिंह,विनीत चौबे,मो उज्जैर, सैय्यद आदिल,उपस्थित रहे।