काशी ब्यूटी एक्सपो सेलिब्रिटी अवार्ड भव्यता के साथ हुआ संपन्न।

 

वाराणसी ग्लैम विद काशी ब्यूटी एक्सपो एवं सेलेब्रिटी अवॉर्ड शो भव्यता और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही जिसने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के आयोजन आकांक्षा आर्यवर्धन अमित आर्यवर्धन एवं आरती आर्यवर्धन के द्वारा किया गया। संपूर्ण व्यवस्थाओं की कमान रोहित श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आस्था सिंह विशेष सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं। इस ब्यूटी एक्सपो में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट्स ने भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से सीमा मरुया लखनऊ कीर्ति सिन्हा लखनऊ एवं सलोनी मेकओवर आजमगढ़ शामिल रहीं।
इस कार्यक्रम में वाराणसी गाजीपुर बलिया मिर्ज़ापुर मऊ एवं बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री को एक सशक्त मंच प्रदान करना और प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट्स को सम्मानित करना था। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ग्लैम विद काशी ब्यूटी एक्सपो एवं अवॉर्ड शो का अगला संस्करण जल्द ही और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन आकांक्षा आर्यवर्धन अमित आवर्धन एवं आरती अभिवर्धन नें किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top