
वाराणसी। पावन नगरी काशी में आज सनातन सम्राट एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका स्वागत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं संगठन मंत्री राजकुमार सिंह का भी गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पांडे , सुनीता अग्रवाल , बृजेश पाठक , संतोषी शुक्ला , देव श्री , शंकर बोस , डॉ. सुभाष चंद्र , प्रेम बदा मिश्रा , विवेक शुक्ला सुमित मिश्रा एवं विजय सेठ जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अतिथियों का सम्मान किया।
स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म मानवता को जोड़ने वाला धर्म है, जिसकी पताका सदैव ऊंची रहनी चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
तत्पश्चात स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के श्रीचरणों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का समापन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।