काशी विद्यापीठ की छात्रा अंजू यादव ने ‘विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम’ में विधानसभा लखनऊ में किया प्रतिभाग, कुलपति ने दी बधाई।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू यादव ने राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम’ में विधानसभा लखनऊ में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अंजू यादव ने ‘विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर प्रभावशाली एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में अंजू यादव ने भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, शिक्षित, तकनीकी रूप से सशक्त, पर्यावरण-संतुलित एवं युवा शक्ति आधारित राष्ट्र बनाने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, डिजिटल विकास तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

अंजू यादव का चयन चंदौली जिले में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था। उनकी इस उपलब्धि से विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पांडेय, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राहुल गुप्ता, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने अंजू यादव को बधाई दीं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top