काशी विद्यापीठ में निकाली गई नशा मुक्ति अभियान जागरुकता रैली

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन गुरुवार को मानविकी संकाय में किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा होता है। आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है। इसके बाद नशा मुक्ति अभियान जागरुकता के लिए एक रैली मानविकी संकाय से प्रशासनिक भवन तक रवाना की गई। मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र एवं प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने रैली को हरी झंड़ी दिखाई। रैली में स्वयंसेविकओ ने बोतल छोड़ो पकड़ो किताब विद्यापीठ ने ठाना है परिसर को नशा मुक्त बनाना है। इत्यादि नारे लगाए और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उनके शिविरों से संबंधित जानकारी प्रदान की। डॉ. भारती कुरील द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से मिलने वाले प्रमाण पत्रों की जानकारी दी। डॉ. अंजना वर्मा ने राष्ट्रीय एकीकरण दिवस तथा आर.डी.परेड के बारे में स्वयंसेविकाओं को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी गुप्ता डॉ. एस एंजेला आदि उपस्थित रहीं।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top